राष्ट्रीय खबरें

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत

Spread the love

जम्मू-कश्मीर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  रियासी जिले में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग लापता हैं। शनिवार शाम रियासी जिले की अरनास तहसील के दुग्गा के पास चंटू गली में बादल फटा और इस दौरान आसमान से बिजली भी गिरी है।

इस घटना में 60 वर्षीय अब्दुल रशीद, 25 वर्षीय शहनाज बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रियासी के भोमग तहसील के लमसोरा गांव के निवासी थे। इस घटना में एक अन्य महिला गुलजार बेगम (55) घायल हो गई। वह भी लमसोरा गांव की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बादल फटने के बाद बिजली गिरने से 40 बकरियां और भेड़ें भी मर गईं। बादल फटने के बाद पूरा इलाका जलमग्न हो गया। रियासी जिले में कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग भी हुई है। इसके चलते सड़कों पर लंबा वाहनों का लंबा जाम लग गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस चौकी धनसाल से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button