राज्य एव शहर

मुकेश गुप्ता और स्टेनो रेखा नायर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

विलासपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और स्टेनो रेखा नायर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस सावंत के कोर्ट में गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाया गया है। हाईकोर्ट ने आईपीएस मुकेश गुप्ता और स्टेनो रेखा नायर के खिलाफ नो कोर्स ऑफ़ एक्शन का जजमेंट दिया है। नो कोर्स ऑफ़ एक्शन याने फ़िलहाल ईओडब्ल्यू आईपीएस मुकेश गुप्ता और रेखा नायर के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन नहीं ले सकेगी।
बता दें कि जस्टिस सावंत के कोर्ट में आईपीएस मुकेश गुप्ता और रेखा नायर के खिलाफ आपराधिक याचिका लगाई गई थी। ईओडब्ल्यू के द्वारा नान घोटाला और फोन टेपिंग मामले में केस दर्ज कराया गया था। हाईकोर्ट में 9 अप्रैल को ही मामले में बहस पूरी हो चुकी थी. बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। आज हाईकोर्ट ने निलंबित आईपीएस और स्टेनो रेखा नायर के खिलाफ नो कोर्स ऑफ़ एक्शन का फैसला सुनाया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button