राष्ट्रीय खबरें

इस बार दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपये का : रेखा गुप्ता

Spread the love

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में ऐलान किया कि 2025-26 का दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा, यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। जहां साल दर साल बजट बढ़ने की बजाय घटा, जीडीपी की दर कम रही, प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति में बढ़ी।

सीएम रेखा ने कहा- मैं आपके माध्यम से दिल्ली की जनता को ये बताना चाहती हूं कि आज तक की सरकारों के राज में 2023 में 78 हजार 800 करोड़ का बजट था। 24-25 का बजट घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रह गया। ये दिल्ली में सबसे खराब स्थिति थी। इस बार का दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपये का है। ये ऐतिहासिक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि मैं बजट पेश कर रही हूं। आज का बजट साधारण नहीं है। दिल्ली की जनता और पूरा देश सदन के माध्यम से बजट सुन रहा है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश लेकर यहां आई है। इस सरकार का पहला बजट कैसा होगा, आज यहां पूरा देश देख रहा है। ये बजट पिछले 10 साल से बेहाल हुई दिल्ली को संभालने का पहला कदम है।

सीएम ने आगे कहा, यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। जहां साल दर साल बजट बढ़ने की बजाय घटा, जीडीपी की दर कम रही, प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति में बढ़ी। राजस्व शराब घोटाला, जल माफिया के चलते सरकारों को नहीं मिल रहा था। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। इस ऐतिहासिक बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर को दोगुनी बढ़ोतरी दी गई है। पिछली बार 15 हजार करोड़ की तुलना में 28 हजार करोड़ का आवंटन कैपिटल एक्सपेंडीचर में किया गया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button