राज्य समाचार

सर्वे भवन्तु सुखिन: का बजट, ऐतिहासिक बजट सभी वर्गों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 

Spread the love

 

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के द्वितीय बजट की घोषणा पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसे “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और ऐतिहासिक बजट करार दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस बार का सूत्रवाक्य “ज्ञान से गति की ओर” है। इस बजट में सुशासन, बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास और औद्योगिक प्रगति पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उद्योग विभाग के बजट को तीन गुना बढ़ाकर 1,400 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री देवांगन ने बताया कि इस बजट से –

✔️ नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना होगी।
✔️ मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों का तेज़ी से विकास किया जाएगा।
✔️ उद्योगों को अधिक से अधिक अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने 7.51% की विकास दर हासिल की है, जो राष्ट्रीय औसत से 6.37% अधिक है। वर्तमान में राज्य के आर्थिक सशक्तिकरण में उद्योगों का योगदान 48% है, जो इस बजट से और अधिक बढ़ेगा। इससे नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

सभी वर्गों के लिए लाभकारी बजट

इस बजट में –
✅ युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
✅ सुरक्षा और अधोसंरचना विकास को भी प्राथमिकता दी गई है।

मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की भावना को साकार करता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button