राज्य एव शहर

ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी SI की तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत…

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी में ट्रेनिंग के दौरान एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। अभ्यर्थी का नाम राजेश कोसरिया था और चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उनका प्रशिक्षण चल रहा था। शुक्रवार सुबह सभी अभ्यर्थी दौड़ रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह की है। सब इंस्पेक्टर भर्ती से सलेक्ट हुये अभ्यथिर्यों का प्रशिक्षण एक सप्ताह पहले चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हुआ था। आज भी ट्रेनिंग जारी थी। सुबह-सुबह सभी अभ्यर्थी दौड़ रहे थे। इस दौरान कुछ दूर पहुंचते ही अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद प्रशिक्षण अधिकारियों ने आनन-फानन में राजेश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।

बता दें कि 10 मार्च को ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजेश कोसरिया को नियुक्ति पत्र देने वाले थे। इससे पहले उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button