राज्य समाचार

सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य कर स्व-सहायता समूहों को मिल रही आजीविका

Spread the love

प्रधानमंत्री आवास योजना

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास देने की योजना “प्रधानमंत्री आवास योजना” से जिले के निर्धन परिवारों को न केवल अपना पक्का आशियाना मिल रहा है, साथ ही जिले की सैकड़ों महिलाओं को इससे रोजगार के अवसर भी मिले हैं। जिले के 483 गांवों में 495 स्व सहायता समूहों के जरिए हजारों महिलाएं सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य कर आजीविका कमा रही हैं, और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धन परिवारों को पक्का आवास देने की योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश भर में हो रहा है। योजना के तहत जिले के आर्थिक रूप से कमजोर पात्र परिवारों को पक्का आवास दिया जा रहा है। आवास योजना के लिए जिले में 66386 का लक्ष्य हैं, जिनमें 53035 आवास प्रगतिरत है, जिले में इन आवासों के लिए सेटरिंग निर्माण का कार्य स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिले के चारों ब्लॉक के 483 ग्राम पंचायतों में कुल 495 स्व सहायता समूह सेटरिंग निर्माण कार्य में जुटी हैं। इस कार्य से महिला समूहों को आजीविका मिल रही है, समूहों द्वारा तैयार सेटरिंग प्लेट कम लगत में गुणवत्तापूर्ण हैं। जिले के बिल्हा ब्लॉक के 127 गांवों में 191 महिला समूह, कोटा के 103 गांव में 60 समूहों, मस्तूरी ब्लॉक के 131 गांव में 116 समूहों व तखतपुर विकासखंड के 122 गांवों में कुल 128 महिला समूहों द्वारा सेटरिंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि ” आवास निर्माण में लगने वाले सेटरिंग प्लेट का निर्माण कार्य स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अतिरिक्त आजीविका गतिविधि मिल रही है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। जिले के 483 गांवों में 495 महिला समूहों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।”

महिला समूहों में इस महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी से उत्साह है स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि इस कार्य से उन्हें नए कार्य का अनुभव मिलने के साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है जिससे महिलाएं उत्साहित हैं। ग्राम पेण्डरिया की भारती समूह की श्रीमती उत्तरा साहू, ग्राम मोहदा की जय मां समूह की श्रीमती सुखमणि पटेल और ग्राम निपनिया की जय मां लक्ष्मी समूह की श्रीमती प्रमिला यादव ने कहा कि सेटरिंग प्लेट निर्माण से उनकी आजीविका में वृद्धि हुई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button