राज्य एव शहर

भावना बोहरा के नेतृत्व में भाजपामय हुआ पंडरिया

जनपद चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी चुने गए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

पंडरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जनपद पंचायत पंडरिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में इस बार पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका व दोनों पंचायतों में भाजपा अध्यक्षों की जीत के साथ ही जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नंदिनी साहू जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी छत्रकिशोर तिवारी जनपद उपाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद हेतु नंदिनी साहू के समर्थन में 25 में से 19 सदस्यों ने अपनी सहमती दी वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु छत्रकिशोर तिवारी के समर्थन में 23 में से 18 सदस्यों ने समर्थन दिया।

इस अवसर पर बातचीत के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू एवं उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। एक महिला होने के नाते मुझे इस बात पर गर्व हो रहा है कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा की महिला प्रत्याशी अध्यक्ष चुनी गई और जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी एक महिला को नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

बताते चलें की खुद भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार किया वहीं उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास हेतु किये गए जनहित के कार्यों से जनता के मध्य एक सकारात्मक सन्देश गया है और नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button