राष्ट्रीय खबरें

मजदूरों से भरा मालवाहक पलटाः एक महिला की मौत, दो दर्जन मजदूर घायल, चार की हालत गंभीर

Spread the love

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण सड़क हादसे हो रहे है। ताजा मामला दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र का है, जहां मजदूरों से भरा मालवाहक वाहन पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दरअसल घटना बरखेरा चैन और सिंग्रामपुर के बीच की है। वाहन पलटते ही मजदूरों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी प्रशांत सुमन, नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की।

डॉक्टरों के अनुसार चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी घायल मजदूर कटनी क्षेत्र के सलैया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button