राज्य समाचार

कोरबा ब्रेक: 3 मार्च को संजू देवी राजपूत लेंगी महापौर पद की शपथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

 

कोरबा। नगर निगम कोरबा की नव निर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत 3 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे घंटाघर में आयोजित होगा, जहां महापौर के साथ नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। नगर निगम के अधिकारी समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हो सकते हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

महापौर संजू देवी राजपूत और कोरबा निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में केबिनेट मंत्री, स्थानीय विधायक, गणमान्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रहेगी। नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब सभी की नजरें उनकी आगामी योजनाओं पर टिकी हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button