छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेक: 3 मार्च को संजू देवी राजपूत लेंगी महापौर पद की शपथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Spread the love
Listen to this article

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )- नगर निगम कोरबा की नव निर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत 3 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे घंटाघर में आयोजित होगा, जहां महापौर के साथ नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। नगर निगम के अधिकारी समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हो सकते हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

महापौर संजू देवी राजपूत और कोरबा निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में केबिनेट मंत्री, स्थानीय विधायक, गणमान्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रहेगी। नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब सभी की नजरें उनकी आगामी योजनाओं पर टिकी हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button