राज्य समाचार

पंचायत चुनाव : बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले दो कर्मचारियों पर कार्यवाही

दोनों कर्मचारियों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के दिए निर्देश

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 व नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत निर्वाचन कार्य के दौरान चुनाव कार्य में बिना अनुमति एवं सूचना के अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मचारियां को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश नाग द्वारा कारण बताओ नोटिश जारी किया गया था। इस सम्बंध में कर्मचारियों द्वारा जवाब प्रस्तुत किया गया, जिसमें दो कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोष जनक नही होने के कारण दोनों कर्मचारियों का एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपस्थित मतदान कर्मियों के अंतर्गत करतला ब्लॉक में हुए मतदान के दौरान प्राथमिक शाला करमंदी के प्रभारी प्राचार्य मिनेश कौशिक एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में हुए मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कटघोरा के माध्यमिक शाला घुड़देवा के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नासिन बाई भारद्वाज शामिल है। इनका एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button