राज्य समाचार

सरसीवां आबकारी टीम ने जब्त की 160 लीटर शराब

Spread the love

3 हजार किलो महुआ लाहन, गुड़ एवं 50 किलो सूखा महुआ जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता और कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर रविवार को छीरचूंवा साबरिया डेरा में कार्रवाई की गई। टीम ने गांव के बाहर स्थित नाले के पास महुआ शराब बनाने के लिए कुल 03 जगहों पर टीम के साथ पहुंचकर कार्यवाही की गई। इन शराब बनाने के ठिकानों में चढ़ी हुई 03 भट्टी तथा मदिरा बनाने हेतु समान , बर्तन , गुड़ , महुआ पालीथीन की बड़ी बड़ी झिल्ली आदि मिले इन जगहों से 06 सफेद रंग  के पालीथीन के अंदर भरा 20-20 लीटर एवम 01 नीले रंग के जरीकेन में भरा  40 लीटर कुल जब्त मात्रा 160 लीटर  कच्ची महुआ शराब को  जब्त किया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

महुआ लाहन जो की जुट बोरियो के अंदर पालीथीन में भर कर नाले के पानी में डाला गया था, के कुल 60 नग प्रत्येक में भरा 50-50  किलोग्राम कुल मात्रा 3000 किलोग्राम को जब्त किया गयाl कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी विभाग द्वारा लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च), 34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस  कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन सुरक्षा गार्ड लोचन साहू तथा ड्राइवर रामदुलार पटेल का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button