राज्य समाचार

पीडब्ल्यूडी ने सुरेश चंद्रकार का पंजीकरण निलंबित किया, टेंडर भी रद्द…

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बीजापुर जिले में एक पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी बस्तर सर्कल, जगदलपुर ने सुरेश चंद्रकार का पंजीकरण निलंबित करने की सिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि सुरेश चंद्रकार का विभाग में पंजीकरण ‘ए’ श्रेणी के ठेकेदार के रूप में था। उन्होंने बताया कि सिफारिश के आधार पर विभाग ने सोमवार को उसका पंजीकरण निलंबित कर दिया। वहीं जिस सड़क की स्टोरी को लेकर मुकेश की हत्या की गई उस सड़क के टेंडर को भी रद्द कर दिया है। इसको लेकर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर ने आदेश जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने बताया कि पत्रकार की हत्या के बाद से फरार सुरेश को पांच जनवरी की रात हैदराबाद से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सुरेश के भाई रितेश चंद्रकार और दिनेश चंद्रकार तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

फ्रीलांस पत्रकार मुकेश चंद्रकार (33) एक जनवरी को लापता हो गए थे। पुलिस ने उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में सुरेश चंद्रकार की संपत्ति पर बने एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button