राज्य समाचार

निःस्वार्थ कर्म से ही जीवन सफल होगा : टंक राम वर्मा

निषाद सामाजिक भवन आहाता निर्माण के लिए 5 लाख और शौचालय निर्माण के लिये 2 लाख रुपए देने की घोषणा

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहाराम निषाद जयंती में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राम भक्त गुहा राज को नमन करते हुए कहा कि निःस्वार्थ कर्म ही जीवन को सद्गति दिला सकता है। रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी, जटायु आदि के कार्यों से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सगुनी के निषाद समाज भवन के आहाता निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा खैरखूँट निषाद समाज भवन में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री वर्मा ने कहा कि राम के चरित्र को जीवन के सभी रुपों में देखा जा सकता है। भगवान श्रीराम ने मानव जीवन मे अनेक कार्यों से समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके आदर्शों को कोई भी आत्मसात कर समाज और जीवन को अच्छा बना सकता है। सफल जीवन के लिए निःस्वार्थ कर्म महत्वपूर्ण है। राम के भक्त और सेवक गुहा राज निःस्वार्थ कर्म करने के प्रेरणा स्त्रोत है। आज के समय मे मानवता की सेवा ही परम धर्म है। उन्होंने नव जीवन मे प्रवेश करने वाले वर-वधु को आशीर्वाद देने के साथ-साथ प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में निषाद समाज के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button