राज्य समाचार

सीएम साय 5 जुलाई को बगिया में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को सवेरे 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।

यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर सालिक साय एवं ग्राम पंचायत बगिया सरपंच श्रीमती राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button