राज्य समाचार

कोरबा निकाय चुनाव 2025: विकास महतो और लखनलाल देवांगन की जोड़ी ने दिलाई भाजपा को पहली जीत, वार्ड 18 से नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित

कोरबा। नगर निगम चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने पहली बड़ी जीत दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे भाजपा को बिना किसी संघर्ष के यह ऐतिहासिक जीत मिली। नरेंद्र देवांगन कोरबा नगर निगम के पहले निर्वाचित पार्षद बन गए हैं।

इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। नरेंद्र देवांगन मौजूदा पार्षद के रूप में लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं और उनकी लोकप्रियता ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया। नरेंद्र मंत्री लखनलाल देवांगन के छोटे भाई हैं और उनकी यह जीत भाजपा के चुनावी अभियान को और मजबूत कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विकास रंजन महतो और लखनलाल देवांगन की जोड़ी ने दिखाया दम

भा.ज.पा. ने इस चुनाव में मंत्री लखनलाल देवांगन को संचालक और प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो को सह संचालक की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके नेतृत्व में पार्टी ने अभी से कांग्रेस पर बढ़त बना ली है।

विकास रंजन महतो, जो युवाओं में अपनी लोकप्रियता और आक्रामक रणनीति के लिए जाने जाते हैं, ने कांग्रेस को रणनीतिक रूप से कमजोर किया और भाजपा की स्थिति को मजबूत किया।

भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं में उत्साह

नरेंद्र देवांगन की निर्विरोध जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी खुशी का कारण बनी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया और जोश से भरी सभा का आयोजन किया। यह जीत भाजपा के चुनावी अभियान की एक मजबूत शुरुआत साबित हो रही है।

कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

कोरबा नगर निगम में पिछले 10 साल से कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन भाजपा की आक्रामक रणनीति से कांग्रेस पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है। वार्ड 18 से कांग्रेस का प्रत्याशी नामांकन वापस लेना इस बात का संकेत है कि भाजपा का बढ़ता प्रभाव कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है।

लखनलाल देवांगन और विकास रंजन महतो की जोड़ी भाजपा के लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। एक तरफ लखनलाल देवांगन का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता है, तो दूसरी तरफ विकास रंजन महतो की आक्रामक रणनीति और युवाओं में लोकप्रियता। नरेंद्र देवांगन की निर्विरोध जीत इस बात का सबूत है कि कोरबा में बदलाव की बयार बह रही है और भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button