राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Spread the love

 

 कहा – स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया…

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है।

युवाओं के लिए विवेकानंद जी प्रेरणा के बहुत बड़े स्त्रोत हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के दार्शनिक और वैचारिक जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button