राज्य समाचार

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

पात्र महिला उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

कोरबा। शासन द्वारा वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान तथा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को क्रमशः ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार‘, ‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘ व ‘बहादुर कलारिन सम्मान‘ वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार अंतर्गत पुरस्कृत महिलाओं को 02-02 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छानबीन करने के पश्चात् सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां शासन को भेजी जाएगी। पात्र महिलाएं पुरस्कार प्राप्त करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग में 10 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर आवेदन का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button