राष्ट्रीय खबरें

भाजयुमो ने किया कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला दहन

महाकुंभ स्नान को लेकर दिया था विवादित बयान, कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर निकाली जनाक्रोश रैली

बालाघाट (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय जनता युवा मोर्चा  प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुंभ स्नान में डुबकी लगाने पर दिए गए उनके मां गंगा और सनातन विरोधी विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी मे मंगलवार को भाजयुमो नगर मंडल बालाघाट के  कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से एक आक्रोश रैली निकालकर स्थानीय काली पुतली चौक मे विरोध  प्रदर्शन कर, प्रतीक स्वरूप कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला दहन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जहां भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर (उ) मंडल अध्यक्ष रमाकांत  डहके, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र मोहारे, महामंत्री यशवंत लिल्हारे, जिला उपाध्यक्ष योगराज टेंभरे, अमन गांधी, रोमेश सोनवाने, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे, हीरा सिंह भाटिया, वकील वाधवा, अखिलेश चौरे, पंकज कुर्वे, दीपक लिल्हारे, संतोष सिंगारे, प्रसन्न कांकरिया, सोनू कसार, रंजीत गोयल, शुभम शिवाले, विशाल मेश्राम, दुर्गेश कुरील, अक्षय ठाकरे, जय गिरी गोस्वामी, पवन लिल्हारे, विशाल मंगलानी, संजू सेन, राजेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के अशोभनीय बयान की पुरजोर निंदा की। वहीं उन्होंने देश सनातनियों से माफी मांगने की बात कही। नहीं मांगने पर पुरजोर विरोध प्रदर्शन की बात दोहराई।

मां गंगा का अपमान सहन नहीं : जैनेंद्र कटरे

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे ने तल्ख अंदाज में कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने महाकुंभ स्नान को लेकर जो अनर्गल बयान बाजी की है वह उनके चाल, चित्र और चरित्र को दर्शाता है। यह उनके पाश्चात्य संस्कृति और सनातन विरोधी भावना का प्रतीक है की जो 12 कुंभ के बाद 144 वर्ष में लगने वाले महाकुंभ जैसे पवित्र अनुष्ठान को भी नहीं मानते। जैनेंद्र ने आगे कहा, कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने अपनी थोथी बयान बाजी से महाकुंभ हिंदुत्व सनातन ही नहीं अपितु जीवनदायनी मां गंगा का अपमान किया है इसे हम हरगिज भी सहन नहीं करेंगे।

उनको यह समझ नहीं आ रहा है की इतनी विराट आयोजन में लाखों लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है स्थानीय नहीं देश के कोने-कोने से आए हुए कामगारों, छोटे व्यापारियों, स्थानीय उत्पादों को और स्वदेशी को बढ़ावा मिल रहा है। यह देश की उन्नति, प्रगति और समृद्धि के लिए निर्णायक है। साथ ही महाकुंभ के आशीर्वाद से देश का वैभव, ऐश्वर्य आलोकित हो रहा है। जो श्री खड़ेगे को कभी समझ नहीं आएगा। भगवान महाकुंभ उन्हें सद्बुद्धि दे और वह देश हिंदुत्व और जनता जनार्दन से माफी मांगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button