राज्य एव शहर

राजधानी में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, अब दो घंटे ज्यादा खुलेंगी दुकानें

तेज गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश, सुबह और शाम को एक-एक घंटे समय बढ़ाया गया

रायपुर. शराब को लेकर प्रदेश में जमकर हंगामा हो चुका है। कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाया और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही थी। सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए एक कदम और आगे बढ़ाया। उन्होंने नए लाइसेंस देने पर रोक लगा दी। बावजूद इसके लगता है कि अधिकारी नहीं चाहते कि शराब की बिक्री बंद हो। यही कारण है कि राजधानी रायपुर में शराब की दुकानों के खुलने के समय में दो घंटे का इजाफा कर दिया गया है।
अभी तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुलती थीं
दरअसल, राजधानी में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में एक-एक घंटे की वृद्धि की गई है। अब शराब की दुकानें सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। इसको लेकर कलेक्टर डॉ. बसवराजु ने आदेश जारी कर दिया है। शहर में शराब की 27 दुकानें हैं। इससे पहले दुकानें खुलने का समय दोपहर 12 से रात 9 बजे तक था। कलेक्टर गर्मी को देखते हुए रात को समय बढ़ाने के निर्णय लिया है। गर्मी की वजह से शाम को शराब दुकानों में ज्यादा भीड़ रहती है।
अक्टूबर 2018 में घटाया गया था शराब दुकानों का समय
विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के बाद कलेक्टर डॉ. बसवराजू एस ने आदेश जारी कर शराब दुकानों के समय को दो घंटे कम किया था। नए समय को 10 अक्टूबर से लागू किया गया था। इसके तहत शराब दुकानें 11 घंटे की जगह 9 घंटे ही खुलनी थीं। इसकी वजह चुनाव के दौरान शराब के दुरुपयोग को रोकना था। वहीं रात का समय घटाने की सिफारिश पुलिस ने भी की थी और कहा था कि दुकान अगर 9 बजे बंद होगी तो शराब की वजह से देर रात होने वाले अपराध कम हो सकते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button