राज्य समाचार

प्रदेश के लाखों किसान और व्यापारी होंगे लाभान्वित- अमर पारवानी

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेंबर की मांग पर प्रशासन ने मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान की जिसके लिए चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों और किसानों की ओर से प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी ने बताया कि मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में छूट को लेकर चेंबर द्वारा पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी एवं कृषि मंत्री माननीय रामविचार जी को ज्ञापन सौंपा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पारवानी ने आगे कहा कि किराना, दलहन एवं अनाज पर विगत कई वर्षों से मंडी शुल्क  एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान की जाती रही है इससे प्रदेश के व्यवसायी पड़ोसी राज्यों से प्रतिस्पर्धी दरों पर व्यापार कर पाते हैं। विगत वर्ष भी छूट प्रदान की गई थी जो वर्तमान में मार्च 2023 को समाप्त हो गई थी।

पारवानी ने मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में दिनांक 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ की समस्त मंडियों में मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णता छूट प्रदान करने हेतु प्रदेश के समस्त व्यापारी और किसानों की ओर से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी एवं कृषिमंत्री   राम विचार नेताम जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के समस्त व्यापारी और किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा तथा प्रदेश के व्यापार में वृद्धि होगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button