राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को भेंट की राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला

कोंडागांव के शिल्पकार द्वारा बनाई गई ही यह कलाकृति

कोंडागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कोंडागांव के शिल्पकार राजेन्द्र बघेल द्वारा बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा को भेंट किया। जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित झिटकू मिटकू समिति के शिल्पकार द्वारा बनाई गई राम मंदिर के इस कलाकृति का लगभग 120 किलो वजन है और लम्बाई 4 फीट, ऊंचाई 30 इंच का है।  भगवान श्री राम जी के जीवन से संबंधित राम दरबार एवं राम जी की मूरत के साथ ही माता सीता और लक्ष्मण जी की कलाकृति भी बनाई गई है। यह कलाकृति झिटकू मिटकू समिति बनाई गई है, जिसमें 40 सदस्य जुड़े हुए हैं। राजेन्द्र बघेल ढोकरा शिल्पकला परम्परागत पेशा हैं और परम्परागत पेशा होने के कारण जन्म से ही जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर भगवान श्री राम के जीवन से संबंधित शिल्पकला कलाकारों को बनाने हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त कलाकृति को बनाने में शिल्पकारों को तीन से चार माह लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिल्पकारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही है। उक्त कला के लिए झिटकु मिटकी आर्टिजन प्रोड्यूसर कम्पनी चिखलपुटी कोण्डागांव के 141 आर्टिजन के साथ मिलकर कार्य कर रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button