राज्य समाचार

सेल्फ स्टडी करने और धैर्य रखने वाले साधारण व्यक्ति को निश्चित मिलती है सफलता: सुपर 30 आनंद कुमार

Spread the love
रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जाने-माने शिक्षाविद, प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं सुपर 30 के आनंद कुमार राजधानी रायपुर के नवगुरूकुल में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। श्री आनंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को सफलता हासिल करनेे के मूलमंत्र बताए। आनंद कुमार ने कहा कि सेल्फ स्टडी करने और व्यक्ति को धैर्य रखने से निश्चित ही बड़ी सफलता मिलती है। श्री आनंद ने कहा कि संघर्ष करके बाधाओं को पार करने में बेहद प्रसन्नता महसूस होती है। उन्होंने नवगुरूकुल के छात्र-छात्राओं से कहा कि आप जैसे युवाओं में कुछ कर गुजरने और आंखों में चमक कुछ पाने की चाहता दिखाई देती है। श्री आंनद ने कहा कि कभी भी बड़ा सपना देखना चाहिए और हर परिस्थितियों में समझौता भी नहीं करना चाहिए। जिद भी व्यक्ति के भीतर होनी चाहिए, तब उन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि रास्ते खुद से खोजें। पढ़ाई में किसी भी चीज को रटने का काम नहीं करना चाहिए। क्यों के सवाल को ढूंढे। इससे आपके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
श्री आनंद कुमार ने अपने अनुभव शेयर करते हुए युवाओं से कहा कि मनुष्य में आत्मविश्वास कमी नहीं होनी चाहिए। हर दिन बेहतर करने की सोच होनी चाहिए। संघर्ष करना भी कभी नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर तमाम टूल्स हैं, जिसका उपयोग भी सकारात्मक चीजों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बाधा को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है और मृदुभाषी भी बनना आवश्यक है।
श्री आनंद कुमार ने नवगुरूकुल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने पर शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हमेशा कड़ी मेहनत कीजिए और नई उंचाईयों को छूने की ताकत रखिए। इस दौरान श्री आनंद कुमार ने नवगुरूकुल के छात्रा-छात्राओं के साथ सेल्फी भी खिंचाई।

 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button