राज्य समाचार

धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को टोकन प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर्व की शुरुआत के साथ ही किसानों में उत्साह का माहौल है। राज्य शासन ने इस प्रक्रिया को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की है। इस नई प्रणाली से किसानों का समय बच रहा है और व्यवस्थागत जटिलताओं में कमी आई है।

धान उपार्जन केंद्रों में समितियों के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे केंद्र में रहकर सप्ताह के अंत तक किसानों को टोकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा सुकमा गौरव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से किसान अब अपने समय का बेहतर प्रबंधन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान नवीन टोकन व्यवस्था के अनुसार प्रबंधन समिति द्वारा जारी टोकन से किसान आगामी 3 से 7 दिवस में धान विक्रय कर सकते है। टोकन मिलने से पहले ही धान विक्रय की प्रक्रिया की तैयारी कर पाने से किसानों को सुविधा हो रही है। किसानों ने इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि खरीद प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button