राज्य समाचार
कार्तिक पूर्णिमा पर शत्रुंजय तीर्थाधिराज पट्ट के सम्मुख सामुहिक चैत्यवन्दन
पूर्णिमा पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा व गुरुप्रसादी
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जैन चातुर्मास के समापन पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में सिद्धाचल के पट्ट के सम्मुख चैत्यवंदन किया जावेगा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिवस 10 करोड़ मुनि सिद्धाचल पर्वत पर मोक्ष सिधारे थे। अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि 15 नवम्बर शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा प्रातः 9.30 बजे से आरम्भ होगी। पूजा पश्चात गुरुप्रसादी लाभार्थी परिवारों की ओर से रखी गई है।
Live Cricket Info