राज्य समाचार

शनिचरी रपटा जल्द होगा जमीदोज, नए ब्रिज से मिलेगा सुगम यातायात

Spread the love

बिलासपुर ।   शहर के शनिचरी रपटा पर यह ब्रिज 300.50 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा होगा, जिसकी लागत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस नए ब्रिज के बन जाने से शहरवासियों को सुगम यातायात के साथ अरपा नदी का मनमोहक दृश्य भी देखने को मिलेगा।शहर के विकास और यातायात की मांग को देखते हुए प्रशासन ने पुराने पुलों को तोड़कर नए पुल बनाने की दिशा में काम शुरू किया है।

शनिचरी रपटा पुल को मध्यप्रदेश शासन के दौरान आवश्यकतानुसार बनाया गया था, परंतु इसकी ऊंचाई कम होने के कारण बाढ़ के समय यह पुल डूब जाता था। समय के साथ शहर का विस्तार हुआ, और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस पुल का उपयोग करने लगे, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय निवासियों की लंबे समय से यह मांग थी कि इस पुल को ऊंचा और चौड़ा किया जाए। प्रशासन ने इस मांग को मानते हुए इसे बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। शनिचरी रपटा पुल अब 7,887 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा बनेगा, जो शहर की यातायात आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

मंगला को लोधीपारा से जोड़ने के लिए दूसरा ब्रिज

अरपा नदी पर एक और ब्रिज मंगला से पुराना सरकंडा होते हुए लोधीपारा को जोड़ने के लिए बनेगा, जिसकी लंबाई लगभग 400.50 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी। इस ब्रिज पर 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके निर्माण से मंगला और आसपास के गांवों के लोगों को सरकंडा जाने के लिए इंद्रासेतु पुल की निर्भरता कम होगी और लंबे जाम से राहत मिलेगी।

12 मीटर चौड़ाई का प्लान, स्वीकृति मिली 8 मीटर की

अधिकारियों के अनुसार, शहर की आवश्यकता को देखते हुए रपटा पुल को 12 मीटर चौड़ा बनाया जाना चाहिए था। लेकिन जगह की कमी और भूमि अधिग्रहण में आने वाली अड़चनों को देखते हुए इसे 8 मीटर चौड़ा रखने का निर्णय लिया गया है।

नजारा होगा बेहद आकर्षक

अरपा नदी में सालभर पानी रहेगा, और इसके दोनों किनारों को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां नौका विहार की सुविधा और हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण किया जा रहा है। रात में दोनों ब्रिज से होकर गुजरने वाले लोगों को नदी के किनारों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button