राज्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधायक किरणदेव एवं जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों को किया सम्मानित

बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य : विधायक किरण देव

जगदलपुर ।  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नकटी सेमरा स्थित आशा वृद्धाश्रम में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर किरणदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने 90 बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से 42 वरिष्ठजनों को छड़ी प्रदान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 51 वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाई प्रदान करने सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श दी गई।

इस अवसर पर विधायक किरणदेव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य है। उनके अनुभव और सीख से हमें संस्कार मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इसलिए किसी एक दिन उनका सम्मान करना नहीं अपितु हर दिन उनका आदर कर समुचित देखभाल का दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान करने का यह क्षण आत्मिक शांति और अपार खुशी प्रदान कर रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उक्त कार्यक्रम में पहुंचे विधायक किरण देव ने वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी कुशल क्षेम पूछा। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बुजुर्गों का आदर-सम्मान कर उनकी समुचित देखभाल करने के संस्कार को सदैव बना कर रखने पर बल देते हुए भावी पीढ़ी को इस दिशा में तत्पर रहने कहा। इस दौरान आशा वृद्धाश्रम की संचालक मदर सिन्सी ने बताया कि वर्ष 1978 में 04 निसहाय बुजुर्गों की देखभाल से शुरू यह संस्था अब तक 600 से अधिक वरिष्ठजनों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है। शासन की सहायता से संस्था अपने उद्देश्य के अनुरूप संवेदनशील प्रयासों को अनवरत जारी रखने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अपर कलेक्टर सीपी बघेल तथा अन्य अधिकारियों के अलावा वरिष्ठजन और आशा वृद्धाश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button