राज्य समाचार

एसएएफ बटालियन में दायरा बस्तर की लाइव प्रस्तुति कल

Spread the love

दुर्ग । जिला रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित जम्बूरी रेड क्रॉस 2024 कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर लगातार विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। जिनमें एसएएफ बटालियन नेहरू नगर में दायरा बस्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षक होगी। इस प्रस्तुति का सभी को इंतजार था। 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर जादू बस्तर की लाइव प्रस्तुति होगी।

जादू बस्तर बस्तर की जीवन शैली, कला और संस्कृति का एक नया फ्यूजन रॉक.लोक एल्बम है। जो छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक सुंदरता को प्रदर्शित करने का प्रयास करता है। यह एल्बम रॉक संगीत को छत्तीसगढ़ के बस्तर के लोक संगीत के साथ जोड़ता है। इस बैंड का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करते हुए एक और पक्ष प्रदर्शित करना है।  छत्तीसगढ़ के संगीतकार लखेश्वर खुदाराम और बैंड दायरा के प्रमुख गायक पीयूष कपूर इसके प्रमुख कलाकार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह बैंड बस्तर क्षेत्र में हिंसा की भयानक कहानियों के बीच यहां के घने जंगलों की प्राकृतिक सुंदरता, सुंदर परिदृश्य और दंडकारण्य जंगल के शानदार झरने का बखान करता है। बस्तर का लोक संगीत अपने आदिवासी समुदायों से अपनी पहचान प्राप्त करता है, इसने स्थानीय परिदृश्य के प्रति श्रद्धा को जीवित रखा है। यह लोक.रॉक बैंड बस्तर के मनमोहक जादू को बयां करता है,जो हल्बी और हिंदी भाषा में स्थानीय आदिवासियों द्वारा गाया गया हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button