राज्य समाचार

हम सब भारत को विकसित भारत बनाने वाली पार्टी के सदस्य : बृजमोहन

सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love

रायपुर । रविवार को भारतीय जनता पार्टी के रायपुर स्थित एकात्म परिसर में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, और अन्य प्रमुख नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी में नए सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के हर स्तर पर काम करने वाली पार्टी है, जो देश और जनता के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के तेजी से विकास की दिशा में बढ़ने और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए काम कर रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा से जुड़ना मोदी जी से जुड़ने जैसा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को भाजपा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की योजनाएं देश की जनता के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व और राष्ट्रीयता के प्रतीक के रूप में काम कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा की लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद और सुशासन के जरिए देश को विकास की दिशा में अग्रसर करना है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर और भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button