राज्य समाचार

उन्नत कृषि यंत्र से गन्ना कृषकों को खेती में मिलेगा सहयोग : कलेक्टर

हरेली पर कलेक्टर ने शक्कर कारखाना में कृषि यंत्रो की पूजा की

बालोद। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग से गन्ना उत्पादक कृषकों को खेती में काफी ज्यादा सहयोग मिलेगा। कलेक्टर रविवार को जिले के दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट में हरेली के अवसर पर पहुॅचे। कारखाना प्रबंधक ने बताया कि कारखाना प्रबंधन द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड के गन्ना उत्पादक किसानों के उपयोग हेतु गन्ना खेती में प्रयोग में लाए जाने वाले 08 प्रकार के कृषि उपकरण – रोटावेटर, प्लाउ, पंजा प्लाउ, पॉवर स्पेयर पॉवर विडर रेटुन मेनेजर एवं बर्ड कटर (हस्त चलित) क्रय किया गया है। कलेक्टर ने आज कारखाना परिसर में क्रय किए गए कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों के उपयोग हेतु समर्पित किया।

कारखाना प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र में लघु एवं सीमांत कृषकों की संख्या अधिक है। जिनके पास गन्ना खेती हेतु उन्नत कृषि यंत्रों का अभाव है। जिससे इस क्षेत्र के लघु एवं सीमांत कृषकों के पास गन्ना खेती हेतु यंत्रों के अभाव में महंगे दर पर यंत्र किराया पर लेने से कृषि लागत में वृद्धि होती है, साथ ही कृषि उपकरण के अभाव में खेती करने में समस्या हो रही है। गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड में क्षेत्र के कृषकों के लिये कृषि यंत्र उपलब्ध कराने से लघु एवं सीमात कृषकों को गन्ना खेती लागत में कमी होगी और कृषकों की गन्ना खेती के प्रति रुचि बढ़ेगी। जिससे कारखाना को पर्याप्त गन्ना मिलेगा और कृषको की आय में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ. डॉ. संजय कन्नौजे, प्रबंध संचालक राजेन्द्र प्रसाद राठिया, महाप्रबंधक एल के देवांगन, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी हाकिम सिंह, चीफ केमिस्ट चंद्रजीत सिंह प्रभारी चीफ इंजीनियर के. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button