राज्य समाचार
लकड़ी टाल में नहीं पेयजल की सुविधा, कर्मचारी परेशान
छुरीकला । वन विभाग की ओर से छुरी नगर में लकड़ी डिपो का संचालन किया जा रहा है। डिपो परिसर में ही महिला समूह माहुल दोना पत्तल बनाने का काम करती हैं। पेयजल की सुविधा नहीं होने की वजह से वनकर्मी व महिला समूह के खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैँ।
डिपो में लकड़ी व दाेना पत्तल खरीदी के लिए लाेगों का आनाजाना लगा रहता है। यहां पेयजल व्यवस्था नहीं होने से डिपो में रहने वाले कर्मचारी व समिति के महिलाओं को पेयजल पानी की भारी समस्या झेलनी पड़ रही है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
महिलाओं का कहना है कि पहले नगर पंचायत द्वारा टैंकर से डिपो में पेयजल आपूर्ति किया जाता था , जिस पर कुछ माह से पार्षदों ने रोक लगा दिया है। महिलाओं ने जलापूर्ति बहाल करने की मांग नगर पंचायत से की है।
Live Cricket Info
