राज्य समाचार

पांच लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया समर्पण, छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर सक्रिय थी पोडियम लक्ष्मी

Spread the love

जगदलपुर । छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाली महिला माओवादी की पहचान पोडियम लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोडियम लक्ष्मी माओवादी संगठन की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की सदस्य रही है। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, महिला माओवादी संगठन की कई गतिविधियों में शामिल रही थी और सीमावर्ती इलाकों में उसकी सक्रिय भागीदारी मानी जाती थी। पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार कमजोर हो रहे माओवादी नेटवर्क के बीच लक्ष्मी ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।

 

आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी सौंपी। अधिकारियों का मानना है कि माओवादी संगठन के कमजोर पड़ने और पुनर्वास योजनाओं के प्रभाव से कई सदस्य अब मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button