महासमुंद । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक 31 दिसंबर तक नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु आज तक की स्थिति में आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसंबर 2024 तक पंजीयन / नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है तथा तत्पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now