राज्य समाचार

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय धरना 24 को

23 अगस्त को कांग्रेस नेता-विधायकों का राजभवन मार्च, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बलौदाबाजार आगजनी में गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में लगातार आंदोलन का फैसला किया है। आपको बता दें कि मंगलवर को कोर्ट ने देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है और उन्हें 7 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। वे 27 अगस्त तक रायपुर जेल में रहेंगे और इसी दिन कोर्ट में फिर पेशी होगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी जिला प्रभारी अपने-अपने मुख्यालयों में प्रेस कांफ्रेंस कर देवेंद्र की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। 23 अगस्त को कांग्रेस नेता-विधायक राजभवन मार्च करेंगे तथा गवर्नर रामेन डेका को ज्ञापन सौंपेंगे। फिर 24 अगस्त को कांग्रेस संगठन पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर धरना-प्रदर्शन होगा। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के अधिकांश विधायक रायपुर जेल परिसर पहुंचे और विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अधिकांश विधायक मौजूद थे। बैठक में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे समेत कुछ वरिष्ठ पूर्व विधायक भी पहुंचे। विधानसभा में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राजीव भवन में विधायक दल की बैठक दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और डेढ़ घंटा चली। सूत्रों के मुताबिक बैठक में डा. महंत और पूर्व सीएम भूपेश समेत अधिकांश विधायकों ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का तीखा विरोध किया और तय किया कि जब तक देवेंद्र की रिहाई नहीं हो जाती, हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बाद में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 24 अगस्त के बाद भी इस मामले को लेकर लगातार आंदोलन किए जाएंगे।

जेल में देवेंद्र से पांच नेताओं ने मुलाकात की
विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के कई नेता रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। जेल प्रशासन ने पांच नेताओं को मिलने की अनुमति दी। इस आधार पर डा महंत, भूपेश और चौबे भीतर गए तथा देवेंद्र यादव से मुलाकात की। टीएस सिंहदेव जेल परिसर में ही नजर आए, भीतर नहीं गए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button