राज्य समाचार

देवभोग की चेतना सोना दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से किया संवाद

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को बांधी राखी

Spread the love

गरियाबंद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रक्षाबंधन के अवसर पर भेंट कार्यक्रम के तहत प्रदेष के पांच जिलों से शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय द्वारा दिल्ली के लिए रवाना किये गये इस टीम में रायपुर संभाग के पांच छात्राओं का चयन किया गया था। जिसमें गरियाबंद जिले से शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवभोग की कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी चेतना सोना ने भी प्रतिनिधित्व किया था। रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर संवाद किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल में शामिल चेतना सोना ने केन्द्रीय  शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कलाई में राखी बांधी। इस उपलब्धि पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल सहित जिला षिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने चेतना सोना को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कार्यक्रम में प्रदेश की बेटियों का हाल जाना। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से मुलाकात के बाद हुई चर्चा में चेतना ने बताया कि यह पल उसके लिए अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक रहा। चेतना ने पहली बार की हवाई यात्रा के अनुभव को भी साझा करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया। इसके लिए चेतना ने जिला प्रशासन एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जिले के पांच विकासखण्ड में शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त विभिन्न विधाओं में चेतना की सक्रियता व भागीदारी थी, जिसके चलते देवभोग के शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा चेतना का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ था। इसके अलावा सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम व खेलकूद में भी सक्रिय रही।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button