राज्य समाचार

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 13 अगस्त तक

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत अनुविभाग चांपा के अन्तर्गत, विकासखंड बम्हनीडीह के शा.उ. मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005006 हथनेवरा, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005007 पुछेली, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005011 गोविंदा, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005013 पोड़ीशंकर, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005017 सिलादेही, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005024 सरवानी, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005034 बसंतपूर, शा.उ.मू. दुकान आई. डी. क्र. 542005036 बनडभरा, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005046 सेमरिया, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005054 खपरीडीह, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005055 परसापाली (च), शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005061 भागोडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालनकर्ता रिक्त होने के फलस्वरूप उक्त ग्राम पंचायतों के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों के निवासियों से उक्त ग्राम पंचायतों के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के इच्छुक संस्था/समूह अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 13 अगस्त को शाम 5  बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्तुत आवेदन पत्र में संलग्नक के रूप में संस्था/समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक की छायाप्रति बचत राशि सहित एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से हो। निर्धारित दिनांक / समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय- हथनेवरा पुछेली, गोविंदा, पोड़ीशंकर, सिलादेही, सरवानी, बसंतपुर, बनडभरा, सेमरिया, खपरीडीह, परसापाली, भागोडीह व कार्यालय जनपद पंचायत बम्हनीडीह की नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button