अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन : ‘हिंदुस्तानी’ प्रीति पटेल बनीं गृह मंत्री

भारतीय मूल की प्रीति पटेल ब्रिटेन की नई गृहमंत्री होंगी। साथ ही, साजिद जाविद को गृह मंत्री पद से हटाकर अब वित्त मंत्री बना दिया गया है। यानी अब ब्रिटेन में गृह मंत्री भारतीय मूल और वित्त मंत्री पाकिस्तानी मूल के हैं।
बुधवार को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने वाले बोरिस जॉनसन ने अपनी नई कैबिनेट का गठन किया है। डोमिनीक राब को नया विदेश मंत्री बनाया गया है। दो साल पहले एक विवाद के बाद प्रीति पटेल को टेरीज़ा मे सरकार से इस्तीफ़ा देना पड़ा था लेकिन अब उनकी सरकार में शानदार वापसी हुई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button