राज्य समाचार

सामान्य प्रशासन विभाग ने एम.सी.बी जिला के कई अधिकारियों का किया स्थानांतरण

मनेंद्रगढ़ ।  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में कई अधिकारियों का स्थानांतरण और नवीन दायित्व सौंपे जाने का आदेश जारी किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आदेश क्रमांक बी.1.1/2024 /एक/4 दिनांक 12 मार्च 2024 के अनुसार  मूलचंद चोपड़ा डिप्टी कलेक्टर जिला मनेंद्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर के डिप्टी कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अतिरिक्त  एम .ई. ईराकी अधीक्षक भू.अभिलेख के 30 जून को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने के कारण अन्य अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

इस आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए कार्यभार सौंपे गए हैं जिसमे  प्रवीण कुमार भगत डिप्टी कलेक्टर को नवीन कार्यभार अनुविभागीय अधिकारी {रा.} भरतपुर बी. एस. मरकाम डिप्टी कलेक्टर को नवीन कार्यभार प्रभारी अधिकारी.राजस्व एवं भू.अभिलेख  मनीषा देंवागन नजूल तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को नवीन कार्यभार अधीक्षक भू.अभिलेख शाखा पूर्व अधीक्षक  एम .ई. ईराकी के स्थान पर कार्यभार दिया गया है ।

मूलचंद चोपड़ा को आज दिनांक 01 जुलाई को अपराह्न डिप्टी कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद पर भारमुक्त किया गया है। पूर्व में प्रसारित सभी आदेश इस आदेश के अनुसार परिवर्तित एवं संशोधित माने जाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button