राज्य समाचार

समन्वित प्रयास और सतत सहयोग से डढ़िया तालाब हुआ जलकुंभी मुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर । शहर की प्राचीन धरोहर डढ़िया तालाब को जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास और सतत सहयोग से आज जलकुंभी से अंततः मुक्त करने में कामयाबी मिली है। लगभग चार सप्ताह तक लगातार चलाए गए सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और एन.जी.ओ. सहित सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता से आज सफलता मिली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद विधायक आशाराम नेताम ने सफाई अभियान में लगे सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि आज सभी के समन्वित सहयोग से डढ़िया तालाब जलकुंभी मुक्त हुआ है। आगे भी इसी तरह शहर को स्वच्छ रखने और इसके विकास में भी सहभागिता देकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें। इस दौरान सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों को विधायक नेताम, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले और कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उल्लेखनीय है कि ऊपर नीचे रोड स्थित डढ़िया तालाब को जलकुंभी की सफाई के लिए 23 जून को अभियान शुरू किया गया था, जो लगातार चार सप्ताह तक चला। इस सफाई अभियान के 28वें व अंतिम दिन भी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका के सफाई कर्मी, नगर सैनिकों, सामाजिक संगठन और गैर सरकारी संगठनों के द्वारा एकजुट होकर सहयोग अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर एडीएम एस. अहिरवार, एम कुमार, अरुण कौशिक, अविनाश नेगी, मोहन सेनापति, जयंत अठभैया, अजय पप्पू मोटवानी, विजयलक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, उगेश्वरी उईके, टेश्वर जैन, संयोग साहू, धनेश यादव, अनूप शर्मा, राजगोपाल कोठारी, अशोक राठी, निर्मल माहेश्वरी, विरेन्द्र श्रीवास्तव, अमित चोपड़ा, चित्रलेखा जैन, सरिता यादव, रीना लारिया, ज्योत्सना गुप्ता, पद्मिनी साहू, रामप्यारी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button