राज्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेता अवतार गिल आज भिलाई में

डॉ. संतोष रॉय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

भिलाई। समाज सेवा के क्षेत्र मे बहुत ही कम समय मे अपनी अलग पहचान बनाने वाली संस्था माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 30 जून समय सुबह 10:30 बजे होटल अमित पार्क सुपेला में डॉक्टर-डे एवं सी.ए.-डे के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है। जिसमें टेक्स एवं  स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अवतार गिल को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अन्य अतिथियों में जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, इण्डस्ट्रिलिस्ट मनीष गुप्ता शिरकत करेंगे। इसके साथ ही शहर के जाने माने चिकित्सक और सीए उपस्थित रहें।  ज्ञातव्य हो कि माँ  शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल समाज में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध जैसे की नशा मुक्ति कार्यक्रम, महिला उत्पीडऩ कार्यक्रम, पढ़ाई के प्रति लोगों मे जागरूकता कार्यक्रम आदि का संचालन भी ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर किया जाता है। चर्चा करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोश राय ने बताया कि मँा शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किये जाते है साथ ही साथ अनेक ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता हैं जिसमें गरीब एव निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुँचाया जा सके एवं उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button