राज्य समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा : मेरी कहानी मेरी जुबानी-लक्ष्मी और माधुरी की रसोई हुई धुआं से मुक्त

धमतरी- धमतरी विकासखण्ड के ग्राम गंगरेल की लक्ष्मी और माधुरी आज काफी खुश हैं, क्योंकि उनका रसोई अब धुआं से मुक्त हो गया है। दरअसल विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गत दिनों गंगरेल में लगे संकल्प शिविर में अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ लक्ष्मी यादव और माधुरी साहू भी पहुंची थीं। उन्होंने शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लीं। साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें मिले निःशुल्क गैस कनेक्शन के बारे में अपनी कहानी अपनी जुबानी सुनाई।

महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने पर वे काफी खुश हैं। पहले उन्हें खाना पकाने के लिये जंगल से लकड़ी लाने जाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही बारिश में लकड़ी मिलना भी मुश्किल हो जाता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा रसोई भी धुआं की वजह से काली पड़ जाती और स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता था। इससे उन्हें अपना और परिवार के स्वास्थ्य की चिंता होने लगी थी। लक्ष्मी और माधुरी संकल्प शिविर में मिले गैस कनेक्शन को हाथों में लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुये कहतीं हैं कि गैस कनेक्शन के मिल जाने से उनकी रसोई अब धुआं से मुक्ति पा गयी, समय की बचत हुई और स्वास्थ्य की चिंता से भी मुक्त हो गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button