राज्य समाचार

दर्दनाक हादसा: हाइवा चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल….

Spread the love

अभनपुर- रायपुर से लगे अभनपुर से हादसे की ताजा खबर सामने आ रही है। यहां अभनपुर – राजिम मार्ग पर हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हाइवा चालाक नशे में धुत था, जो अपनी हाइवा लेकर अभनपुर से राजिम की ओर जा रहा था, तभी उसने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीँ नशे में धुत हाइवा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। हाइवा चालक नशे में इतना चूर था कि उसे कोई होश नहीं था, पुलिस कर्मियों को उसे टांग कर गाड़ी में बैठाना पड़ा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button