राज्य समाचार
CG NEWS : भाजपा पार्षद दल की बैठक में आज बनेगी रणनीति, महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

रायपुर- रायपुर शहर के मेयर एजाज ढेबर के खिलाफ सियासी बैठकें हुई हैं। शहर के कुछ पार्षद इस बैठक में शामिल थे। अब खबर है कि आज 5 दिसंबर भाजपा पार्षद दल की बैठक हो सकती है।

इन खबरों के बीच अचानक महापौर एजाज ढेबर MIC सदस्य आकाश शर्मा के साथ मौदहापारा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मो.अकबर के घर पर दोनों की बैठक हुई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का कहना है कि महापौर को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
मंगलवार को हम भाजपा पार्षद दल की बैठक करने जा रहे हैं। संगठन से भी इस मामले में रायशुमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी बीजेपी कर चुकी है।

Live Cricket Info