राष्ट्रीय खबरें

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-इन्हें वोट देना महापाप

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अजमेर में बुधवार को चुनावी सभा में निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में दंगे दिए, आतंकवाद दिया, नक्सलवाद दिया और यहां तक भ्रष्टाचार को जन्म दिया। इसीलिए कहता हूं कि जो विकास में बाधक हो, सुशासन में बाधक हो और राष्ट्रवाद के मार्ग में बाधक हो, उस कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर अगर उसे छूने का प्रयास भी करेंगे तो अपने-आप में महापाप का कारण बनेगा।
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके राहुल गांधी पर भी सीधे हमला बोलते हुए कहा कि उन पर तो कांग्रेस के नेता भी विश्वास नहीं करते। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनके पूर्वजों की सरकार में किसानों व गरीबों के साथ अन्याय क्यों हुआ? कांग्रेस के पास देने के लिए विकास है ही नहीं। उसका विकास से दूर-दूर तक संबंध नहीं है। राजस्थान हो या देश कांग्रेस ने सर्वाधिक समय तक राज किया। उन्होंने कहा कि इस देश के चार हिंदू बाहुल्य महत्वपूर्ण प्रदेश बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जिनसे आज तीन नए राज्य बने हैं। बिहार से झारखंड, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड ये सात जो हिंदी भाषी बाहुल्य राज्य में कांग्रेस के समय बीमारू राज्य हो गए थे।
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके कांग्रेस पर और तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में ऐसा कोई दिन नहीं जब कश्मीर में चार-छह से लेकर 10 आंतकवादी मार न गिराए जा रहे हो। यही कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने का काम करती थी। उनको इनमें वोटबैंक दिखाई देता था। वह सम्मान करती थी, हमने इन्हें मारने का काम किया। आतंकवादियों को मारने का काम भाजपा ही कर सकती है। भाजपा सरकार रामराज्य लाने का काम कर रही है। हमने भेदभाव नहीं किया। हमने तो सबके साथ सबके विकास की बात कही।
उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश व मिजोरम में मतदान हो रहा है। इसके पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मध्य प्रदेश और मिजोरम के मतदान में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। हर सर्वे यही कहता है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी। राजस्थान की स्वाभिमानी जनता से अपील करने आया हूं कि वह वसुंधारा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार भी बनने में मदद करे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button