राज्य समाचार

सरकार का बड़ा फैसला, निगम-मंडल की नियुक्तियां रद्द की, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। प्रदेश में अब निगम-मंडल और प्राधिकरणों में बैठे कांग्रेसी नेताओं की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। जिसके बाद प्रदेश के सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जीएडी के अपर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने यह आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार पिछले वर्षों में जो राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं जिन्‍हें विधि के अधीन नहीं हटाया जा सकता है, उन्‍हें छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक नियुक्तियों को तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त किया जाता है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है। जिसके बाद ही निगम मंडलों के पदाधिकारियों से इस्तीफे के दौर शुरू हो गए। इन इस्तीफों में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ समेत कुछ अन्य निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य निगम मंडल के सदस्यों ने अपने इस्तीफे दिए है। आरडीए के कुछ सदस्यों ने नतीजे आते ही अपना त्यागपत्र दे दिया था। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कुछ चेयरमैन ने भी अपने पद से सौंप दिए। बताया जा रहा है कि अभी संवैधानिक पदों में आयोग के अध्यक्षों के इस्तीफे को लेकर भी निर्णय हो सकता है कुछ आयोग में तों अभी पदाधिकारियों का कार्यकाल बाकी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button