राज्य समाचार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सड़क किनारे खड़े ट्रक से पांच क्विंटल 17 किलो गांजा किया जब्त

Spread the love

महासमुंद- महासमुंद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से पांच क्विंटल 17 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। तस्कर गांजे को चावल की बोरियों के नीचे छुपाकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के रास्ते दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस की कार्रवाई की खबर लगते ही तस्कर ट्रक को लवारिश हालात में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ़ ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप को 10 चक्का ट्रक में लोडकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई हुई और सीमा पर बने प्वाइंटों में जांच शुरू की। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाई हुई थी।

इसी दौरान ग्राम राजा सेवैया में अवतार ढाबा के पास एक 10 चक्का ट्रक खड़ा हुआ मिला। जांच करने पर चावल की बोरियों के बीच 18 नग अन्य बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। ट्रक से कुल 517 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। फिलहाल अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पिथौरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button