करियरराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरेंरोचक तथ्य

30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Spread the love

अप्रैल 2022 के अंतिम दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगाने जा रहा है. इसलिए अप्रैल महीने की आखिरी तारीख कई मायनों में बेहद खास है. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. अगला यानी दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, 2022 को लगेगा. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को भारत के समयानुसार मध्यरात्रि को 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा. क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत के समयानुसार मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल तो सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से लग जाता है. मान्यता है कि सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है.
साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक है. इसके साथ ही यह भारत में नहीं दिखाई देगा. इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button