राज्य एव शहर

टिकट नहीं मिलने से पूर्व विधायक नाराज, सोशल मीडिया से हटाया पदनाम…

रायपुर –  विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने कई विधायकों की टिकट काटी है। इसके अलावा टिकट की आस में बैठे कई नेताओं को भी निराशा मिली है। दोनों पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे हैं। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल भी पार्टी से ख़ासा नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी उनके एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर देखी जा सकती है। जहां उन्होंने बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है।

अपना दर्द बयान करते हुए उन्होंने बताया कि मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं, लेकिन इस वक्त परिस्थिति और टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। इसलिए कार्यकर्ताओं की बात सुनकर जल्द ही निर्णय लेने का मन बनाया है। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि भाजपा को सत्ता में लाना है। लेकिन जिस तरह से टिकट बांटे गए हैं। उससे प्रतीत नहीं होता कि, हम लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

बता दें, धरसीवां से भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने धरसीवां या रायपुर उत्तर से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पुराने लोगों को टिकिट दिए जाने के बाद से उनको भी लगा की उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। देवजी भाई पटेल धरसींवा से 3 बार के विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया से बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि वे निर्दलीय या दूसरे दल से लड़ सकते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button