राज्य समाचार

CM भूपेश की बड़ी घोषणा: पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा, उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत बढ़ा…

Spread the love

रायपुर। नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन कांकेर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है। नीचे देखें…

1. छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2. पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा।

3. कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा।

4. हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा।

5. चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।

6. कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

7. आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना।

8. अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button