राज्य समाचार

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी, 18.68 लाख पहली बार डालेंगे वोट

Spread the love

रायपुर –  विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया क‍ि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 10120830 पुरुष 10239410 महिला मतदाता हैं। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चार अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख पहले से तय हो चुकी है। इससे पहले 28 सितंबर तक दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता की घोषणा इसी हफ्ते कभी भी हो सकती है। संभवत: सात से 12 अक्टूबर के बीच आचार संहिता लागू हो सकती है। आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में रोक लग जाएगी। साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधाओं और खर्चें का फंड भी रोक दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ से अधिक मतदाता
11 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़ हो चुकी है। इसके बाद भी कई नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देंगे। अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग की सुविधा के मुताबिक छूटे हुए मतदाता नामांकन के चार दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।

पारदर्शी चुनाव के लिए इन विभागों को भी जिम्मेदारी
निर्वाचन कार्यालय ने मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इस वर्ष प्रदेश में 24000 से अधिक बूथ है। प्रदेश में पारदर्शी चुनाव के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। पारदर्शी चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने केंद्र और राज्य सरकार के विभागों को सामूहिक जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस, आयकर, आबकारी, वन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीआरआइ, परिवहन विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रिजर्व बैंक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सीजीएसटी, एसजीएसटी, डाक विभाग, उड्डयन विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय रेलवे, ब्यूरो आफ सिविल एविएशन अथारिटी सहित अन्य विभागों को दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button